रामनवमी के बाद फिर चमक उठा रांची शहर! नगर निगम ने शुरू किया स्वच्छता अभियान

Ranchi : रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद रांची नगर निगम साफ-सफाई अभियान में जुट गया है. पूरे...

Ranchi : रामनवमी का त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद रांची नगर निगम साफ-सफाई अभियान में जुट गया है. पूरे शहर में साफ-सफाई शुरू कर दिया है. जुलूस के रास्तों पर बिखरे कचरे को जल्दी से साफ करके शहर को दोबारा स्वच्छ और सुंदर बनाने का काम तेजी से चल रहा है. त्योहार के दौरान निकली शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे. अब नगर निगम ने मुख्य जुलूस मार्गों जैसे मेन रोड, ऊपरी बाजार, सुभाष चौक, शहीद चौक और निवारणपुर के तपोवन मंदिर क्षेत्र में विशेष सफाई शुरू कर दी गयी. फूल, मालाएं, प्लास्टिक की बोतलें और अन्य कचरा हटाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें : संवेदनशील घटनाओं पर राजनीति करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय: कांग्रेस

सफाई अभियान की खास बातें

मशीनों से सफाई : स्वीपिंग मशीनें सड़कों को कचरे को साफ कर रही हैं. पानी का छिड़काव भी हो रहा है ताकि धूल-मिट्टी न उड़े.

नाले की सफाई : बड़े बड़े नाले को खास तौर पर साफ किया गया है. इससे पानी जमा होने और बदबू की समस्या खत्म हो गई है.

टीमें लगातार नजर रख रही हैं : अलग-अलग टीमों द्वारा पूरे काम की निगरानी की जा रही है.

ये भी पढ़ें : बदल सकता है मौसम का मिजाज, रांची सहित 13 जिलों में बारिश की संभावना

नगर निगम की अपील- ‘स्वच्छता बनाए रखने में दें सहयोग’

नगर निगम का यह प्रयास सिर्फ त्योहार के बाद की सफाई तक सीमित नहीं है. यह स्वच्छ भारत मिशन को भी मजबूत बनाता है और शहर को और बेहतर बनाने में मदद करता है. रांची नगर निगम ने सभी शहरवासियों से अपील की है– “कचरा हमेशा डस्टबिन में ही डालें. स्वच्छता बनाए रखने में हमारा साथ दें.”

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *