Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग में बच्ची की निर्मम हत्या मामला: डीजीपी ने जांच के लिए किया SIT का गठन, एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का आदेश

रांची: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या मामले को डीजीपी तदाशा मिश्र ने गंभीरता से...

रांची: हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र में 12 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या मामले को डीजीपी तदाशा मिश्र ने गंभीरता से लिया है. इस मामले में डीजीपी ने बच्ची के साथ हुए बलात्कार और हत्या की घटना का त्वरित व सफल उद्भेदन के लिए हजारीबाग जिला में पदस्थापित प्रशिक्षु आईपीएस नागरगोजे शुभम भाउसाहेब के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया है. इस टीम ने डीएसपी बैजनाथ प्रसाद, थाना प्रभारी सपन महथा रखा गया है. डीजीपी ने इस टीम को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के अंदर इस मामले में रिपोर्ट देंगे.

24 मार्च से थी लापता थी बच्ची एक दिन बाद मिला था शव:

हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ 24 मार्च रात दरिंदगी और निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है. आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं. गौरतलब है कि बच्ची 24 मार्च की रात से लापता थी. 25 मार्च को दिन उसका शव खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. ग्रामीणों के अनुसार, पत्थर से मारकर बच्ची क चेहरे को खराब कर दिया गया था. बच्ची के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *