Click Here
Click Here

रांची : पार्षदों को सौंपी गई ऑफिस की चाबियां, अब मोहल्ले में ही होगा समाधान

Ranchi: रांची नगर निगम ने आज शहर के सभी पार्षदों को उनके अपने वार्ड कार्यालय भवनों की चाबियां सौंप दी. निगम के...

Ranchi: रांची नगर निगम ने आज शहर के सभी पार्षदों को उनके अपने वार्ड कार्यालय भवनों की चाबियां सौंप दी. निगम के परिसंपत्ति अधीक्षकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में यह जिम्मेदारी विधिवत हस्तांतरित की गई. इस पहल को प्रशासनिक व्यवस्था को जमीनी स्तर तक मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. अब वार्ड स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान होगा. नगर निगम का साफ कहना है कि इन कार्यालयों को पूरी तरह स्वच्छ, सुव्यवस्थित और कार्यात्मक बनाया जा रहा है, ताकि आम नागरिकों को भटकना न पड़े और उन्हें अपने इलाके में ही सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें.

यह भी पढ़ें : ब्रेकिंगः झारखंड के उच्च शिक्षा क्षेत्र में नए युग की शुरुआत: राज्यपाल ने झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक, 2026 को दी मंजूरी

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

अब नगर निगम मुख्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे

इन वार्ड कार्यालयों के जरिए अब साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट की शिकायत, सरकारी योजनाओं के आवेदन, पानी टैंकर और सेप्टिक टैंक बुकिंग, टैक्स भुगतान जैसी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होंगी. यानी अब छोटे-छोटे काम के लिए निगम मुख्यालय के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

यह भी पढ़ें : तालाब नहीं, बदलती सोच का आईना: चोगा गांव में घाट निर्माण से खींची गई विकास की नई लकीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *