Click Here
Click Here
Click Here

रांची: DAV ने सीखा साइबर सुरक्षा के गुर, साइबर DSPऔर अन्य ने दी विद्धार्थियों को जानकारी

Ranchi: पुलिस लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए हमेशा जागरूक करती रहती है, लोगों को बताया जाता है कि आपकी...

dav cyber securites

Ranchi: पुलिस लोगों को साइबर अपराध से बचने के लिए हमेशा जागरूक करती रहती है, लोगों को बताया जाता है कि आपकी छोटी सी गलती से आपके साथ ठगी हो सकती है. साथ ही नशे से होने वाले दुष्परिणाम भी बताया जा रहा है. इसके लिए एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर स्कूल, कॉलेजों में लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत मंगलवार को डीएवी पब्लिक स्कूल गांधीनगर(कांके रोड) में साइबर मामलों के डीएसपी प्रदीप कुमार और इंस्पेक्टर राहुल कुमार मिश्रा ने विद्धार्थियों को साइबर अपराध से बचने के गुर सिखाये.

ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है?

कार्यक्रम के दौरान डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि ऑनलाइन ठगी से कैसे बचा जा सकता है. उन्होंने ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, फर्जी कॉल एंव मैसेज, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग, ओटीपी और बैंकिंग संबंधी गोपनीय जानकारी किसी से शेयर नहीं करने के संबंध में बताया. बताया गया कि यदि किसी से ठगी हो जाती है तो घबराये नहीं राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एंव साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा सकते है. साइबर क्राइम से बचने की पूरी जानकारी दी गयी. इस दौरान विद्धार्थियों को नशीले पदार्थो के दुष्परिणाम के संबंध में बताया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्धार्थियों में सामाजिक, डिजिटल एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था.

AlsoRead:BJP नेत्री सीमा पात्रा की डिस्चार्ज पिटीशन पर HC में सुनवाई

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *