रांची: जनता दरबार में डीसी की सख्ती, शिकायतकर्ताओं से दुर्व्यवहार पर कार्रवाई की चेतावनी

ग्रामीणों की समस्या प्राथमिकता से सुनी गई, राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश Ranchi: रांची के जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने...

  • ग्रामीणों की समस्या प्राथमिकता से सुनी गई, राजस्व मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

Ranchi: रांची के जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को आयोजित जनता दरबार में अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए स्पष्ट कहा कि शिकायत लेकर आने वाले लोगों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. जनता दरबार के दौरान तमाड़ अंचल के एक कर्मचारी द्वारा आवेदक से दुर्व्यवहार की शिकायत सामने आई, जिस पर उपायुक्त ने कड़ा रुख अपनाते हुए चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समय पर समाधान सुनिश्चित किया जाए और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई की जानकारी भी आवेदक को दी जाए.

यह भी पढ़ें: बहुमत का दावा फिर खरीद-फरोख्त का डर क्यों?: प्रतुल शाहदेव

डीसी ने समय पर समस्याओं के निष्पादन पर दिया जोर

जनता दरबार में सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे. उपायुक्त ने दूर-दराज से आए लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. दरबार में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, भूमि विवाद, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, पेंशन, राशन कार्ड और पेयजल जैसी समस्याओं से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए. खासकर राजस्व मामलों—जैसे पंजी-2 सुधार, लगान रसीद, अवैध कब्जा पर उपायुक्त ने अधिकारियों को समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

यह भी पढ़ें: सीएम हेमंत सोरेन ने दिए सिंचाई योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश, कहा- ‘खेतों तक पहुंचेगा पानी, रुकेगा पलायन’

योजनाओं के पात्र लाभुकों को लाभ दिलाने का निर्देश

अनगड़ा प्रखंड से आई महिलाओं ने जन्म प्रमाण पत्र और आधार कार्ड बनाने में हो रही दिक्कतों की शिकायत की, जिस पर उपायुक्त ने प्रज्ञा केंद्रों की जांच और विशेष कैंप आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के पात्र लाभुकों को लाभ दिलाने के लिए जांच कर कार्रवाई करने को कहा गया. इसके अलावा राशन कार्ड, वृद्धावस्था पेंशन, पेयजल संकट, बिजली आपूर्ति, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी शिकायतों पर भी संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *