रांची: रिम्स-2 को लेकर प्रशासन और पंचायत प्रतिनिधियों के बीच हुई चर्चा, जनसंपर्क और संवाद पर दिया जा रहा जोर

Ranchi: रिम्स-2 परियोजना को लेकर प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क और संवाद का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है. आज पिठोरिया...

Ranchi: रिम्स-2 परियोजना को लेकर प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क और संवाद का दायरा बढ़ाना शुरू कर दिया है. आज पिठोरिया थाना परिसर में आयोजित बैठक में अधिकारियों ने क्षेत्र के मुखियाओं और जनप्रतिनिधियों के साथ परियोजना से जुड़े हालात की समीक्षा की और सहयोग की अपील की. बैठक में डीएसपी अमर कुमार पांडे और इंस्पेक्टर आशीष कुमार मोदी ने कहा कि किसी भी बड़े विकास कार्य के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है. जनप्रतिनिधियों से कहा गया कि वे ग्रामीणों के बीच सही जानकारी पहुंचाएं और किसी भी तरह की गलतफहमी या विवाद की स्थिति में प्रशासन को तुरंत सूचित करें.

यह भी पढ़ें: पेयजल से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार्य नहीः सीएम

बैठक में कई पंचायतों के मुखिया रहे मौजूद

इस अवसर पर हंदूर, मालसरिंग, चंदवे, पिठोरिया, राढ़हा, इंचपीड़ी, उपरकोंनकी और कोकदारो पंचायतों के मुखिया मौजूद रहे. वहीं थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडे सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने भी बैठक में भाग लिया. दरअसल, प्रस्तावित रिम्स-2 परियोजना को लेकर पिछले कुछ समय से ग्रामीण इलाकों में चर्चा और विरोध दोनों देखने को मिल रहे हैं. सरकार इसे राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को नई मजबूती देने वाली योजना बता रही है, जबकि प्रभावित किसान अपनी जमीन और आजीविका को लेकर चिंता जता रहे हैं.

यह भी पढ़ें: अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश ,कोर्ट सुरक्षा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, हर व्यक्ति की होगी सघन तलाशी : एसपी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *