चाय दुकान की आड़ में चल रहा था नशे का कारोबार, ब्राउन शुगर और गांजा के साथ दो गिरफ्तार

Pakur: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुष्पानगर में पुलिस ने चाय दुकान की आड़ में चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार का पर्दाफाश...

Pakur: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पुष्पानगर में पुलिस ने चाय दुकान की आड़ में चल रहे नशीले पदार्थों के कारोबार का पर्दाफाश किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 पुड़िया ब्राउन शुगर, 26 पुड़िया गांजा और नकद 2310 रुपये बरामद करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक अन्य आरोपित की तलाश जारी है.

गुप्त सूचना पर गठित की गई विशेष टीम

पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि पुष्पानगर स्थित एक चाय दुकान में ब्राउन शुगर और गांजा की अवैध बिक्री की जा रही है. सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई. पुलिस टीम के पहुंचते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने का प्रयास करने लगे. हालांकि पुलिस ने दुकान संचालक अंसारूल शेख तथा सादुल शेख को मौके से पकड़ लिया.

छापेमारी में बरामद हुए नशीले पदार्थ

तलाशी के दौरान अंसारूल शेख के पास और उसकी दुकान से कुल 21 पुड़िया ब्राउन शुगर, 24 पुड़िया गांजा तथा 2310 रुपये नकद बरामद किए गए. वहीं सादुल शेख के पास से दो पुड़िया गांजा जब्त किया गया. पुलिस के अनुसार बरामद नशीले पदार्थों में 7.07 ग्राम ब्राउन शुगर और 54.73 ग्राम गांजा शामिल है. पूछताछ के दौरान नशीले पदार्थों की आपूर्ति से जुड़े एक अन्य व्यक्ति का नाम भी सामने आया है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 73/2026 दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है.

ALSO READ: कोडरमा: कजरा आहार जीर्णोद्धार कार्य में अनियमितता का आरोप, कांग्रेस ने उपायुक्त से की जांच की मांग

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *