Click Here
Click Here
Click Here

रांची के डॉक्टर की दुमका में संदिग्ध अवस्था में मौत, सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन से मिला शव

Ranchi/Dumka: रांची निवासी डॉक्टर शशि दिनकर मिंज की दुमका जिले के मसानजोर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में...

Ranchi doctor dies
Ranchi doctor dies under suspicious circumstances in Dumka

Ranchi/Dumka: रांची निवासी डॉक्टर शशि दिनकर मिंज की दुमका जिले के मसानजोर स्थित सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. उनका शव शनिवार सुबह कमरे से बरामद हुआ. सूचना मिलने पर मसानजोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

जानकारी के अनुसार, डॉ. शशि दिनकर मिंज अपने तीन दोस्तों सुनील कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह और नीरज कुमार के साथ शुक्रवार रात निरीक्षण भवन के कमरा नंबर-1 और 2 में ठहरे थे. बताया जा रहा है कि रात में सभी ने साथ बैठकर शराब पार्टी की थी. इसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में चले गए.

सुबह कमरे में मिला शव

शनिवार सुबह जब उनके दोस्त उन्हें जगाने पहुंचे तो डॉ. मिंज के शरीर में कोई हलचल नहीं थी. इसके बाद तुरंत मसानजोर थाना पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस की मौजूदगी में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हजारीबाग सदर अस्पताल में थे पदस्थापित

डॉ. शशि दिनकर मिंज रांची के बरियातू के रहने वाले थे और वर्तमान में हजारीबाग सदर अस्पताल में पदस्थापित थे. उनकी पत्नी भी चिकित्सक हैं और जमशेदपुर में कार्यरत हैं. परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटियां हैं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.

ALSO READ: DVC की मनमानी पर लगाम, वितरण नेटवर्क को बनाना होगा पारदर्शी, कुल संपत्तियों का देना होगा ब्यौरा

WhatsApp-Image-2026-06-15-a
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *