Click Here
Click Here
Click Here

रांची में समर आर्ट कैंप का शानदार आयोजन: बच्चों ने सीखी ब्लॉक प्रिंटिंग और लिप्पन आर्ट, संस्थान ने मनाया पहला स्थापना दिवस

Ranchi: राजधानी रांची के हिनू स्थित कला संस्थान आर्ट एक्सप्लोरेशन द्वारा रविवार को एक दिवसीय ‘समर आर्ट कैंप’ का भव्य आयोजन किया...

Ranchi: राजधानी रांची के हिनू स्थित कला संस्थान आर्ट एक्सप्लोरेशन द्वारा रविवार को एक दिवसीय ‘समर आर्ट कैंप’ का भव्य आयोजन किया गया. इस कैंप में बच्चों ने न केवल अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया, बल्कि कला की आधुनिक और पारंपरिक विधाओं को बेहद बारीकी से सीखा. समर कैंप के साथ-साथ संस्थान ने अपने सफल संचालन का एक वर्ष पूरा होने पर प्रथम वार्षिकोत्सव भी बेहद उत्साह के साथ मनाया.

कला की विभिन्न विधाओं का हुआ प्रशिक्षण:

शिविर के दौरान बच्चों के भीतर छिपी कलात्मक प्रतिभा को निखारने के लिए विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए. अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में बच्चों को ब्लॉक प्रिंटिंग तकनीक, लिप्पन आर्ट, पाइप क्लीनर क्राफ्ट, बनाना सिखाया गया. संस्थान का प्रथम वार्षिकोत्सव भी इस मौके पर मनाया गया. उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों ने संस्थान के एक वर्ष के सफर की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के मानसिक और रचनात्मक विकास के लिए बेहद जरूरी हैं.

इन नन्हे कलाकारों ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा:

इस समर आर्ट कैंप में शहर के कई बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया.भाग लेने वाले मुख्य बाल कलाकारों में अयान, आदि, अभि, आराध्या, अन्वी, अनाइशा, परी, कुंज, सूर्यांश, आदर्श, शोभित, पृथ्वी और रोशनी शामिल है. कैंप के समापन पर बच्चों द्वारा बनाए गए आर्टवर्क्स की एक छोटी सी प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे देखकर अभिभावक भावविभोर हो गए. संस्थान की ओर से सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें भविष्य में भी कला के क्षेत्र में आगे बढ़ते रहने की प्रेरणा दी गई.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *