Click Here
Click Here

रांची : राजधानी में भीषण गर्मी को देखते हुए ट्रैफिक जवानों के बीच ORS का वितरण, ट्रैफिक समस्या पर भी चर्चा

Ranchi: राजधानी रांची में भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज फेडरेशन ने ट्रैफिक जवानों के बीच ओआरएस...

Ranchi: राजधानी रांची में भीषण गर्मी को देखते हुए झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज फेडरेशन ने ट्रैफिक जवानों के बीच ओआरएस का वितरण किया. इस दौरान ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह मौजूद रहे. वहीं चैंबर और ट्रैफिक पुलिस के बीच शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार को लेकर बैठक भी हुई. बैठक में रांची में बढ़ती जाम की समस्या पर गहन चर्चा की गयी. स्कूली बसों को 15 मिनट के अंतराल पर चलाने का सुझाव दिया गया. वहीं एक को-ऑर्डिनेशन कमिटी बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया, जिसमें रांची नगर निगम समेत संबंधित विभाग को रखने की बात कही गयी. साथ ही ट्रैफिक लाइट्स का ऑडिट कराने पर भी जोर दिया गया.

यह भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने सेंटेविटा अस्पताल पहुंचकर वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर का जाना हाल

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

ट्रैफिक एसपी ने चैंबर की पहल की सराहना की

ट्रैफिक एसपी ने चैंबर की पहल की सराहना करते हुए सुझावों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिया. वहीं चैंबर अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ट्रैफिक जवानों का स्वास्थ्य महत्वपूर्ण है. बेहतर समन्वय से ही जाम की समस्या से निजात मिल सकेगी.

यह भी पढ़ें : टेबो के पिंगु खेल मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुभारंभ, उद्घाटन मैच में लोवाहातू टीम बना विजेता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *