Click Here
Click Here

हटिया में चला निगम का बुलडोजर: 11 अवैध ढांचे ध्वस्त, फुटपाथ हुआ खाली

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हटिया के चांदनी चौक (वार्ड 52) में बड़ा...

Hatia
बुलडोजर से हटाए गए अवैध दुकान

Ranchi: रांची नगर निगम ने शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए हटिया के चांदनी चौक (वार्ड 52) में बड़ा अभियान चलाया. मंगलवार को हुई इस कार्रवाई में निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अवैध कब्जों पर सीधा वार किया. अभियान के दौरान फुटपाथ पर कब्जा जमाकर दुकान चलाने वालों और अवैध मीट दुकानों पर कार्रवाई की गई. कुल 11 अस्थायी अवैध संरचनाओं को हटाकर इलाके को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. कार्रवाई के बाद लोगों के आने-जाने का रास्ता साफ हो गया.

दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

निगम टीम ने साफ चेतावनी दी है, कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर और कड़ी कार्रवाई होगी. प्रशासन का कहना है कि शहर में साफ-सफाई, व्यवस्था और ट्रैफिक को बेहतर रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे. निगम ने शहरवासियों और व्यापारियों से अपील की है, कि वे सार्वजनिक जगहों पर कब्जा न करें और नियमों का पालन करें, ताकि शहर व्यवस्थित और साफ-सुथरा बना रहे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

यह भी पढ़ें: टेबो के पिंगु खेल मैदान में तीन दिवसीय हॉकी प्रतियोगिता शुभारंभ, उद्घाटन मैच में लोवाहातू टीम बना विजेता

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *