Click Here
Click Here

रांची: मुहर्रम को लेकर राहे थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्द बिगाड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Rahe/Ranchi: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति...

Rahe police station
राहे थाना में शांति समिति की बैठक

Rahe/Ranchi: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को राहे थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी अभिषेक कुमार ने की. बैठक में मुहर्रम जुलूस के रूट चार्ट, विधि-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. थाना प्रभारी ने मुहर्रम कमेटियों के पदाधिकारियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों से त्योहार को आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भ्रामक या विवादित पोस्ट साझा करने से बचें. यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है, तो इसकी सूचना तत्काल प्रशासन को दें.

असामाजिक तत्वों के खिलाफ की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

थाना प्रभारी ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा, कि मुहर्रम के दौरान शांति व्यवस्था भंग करने, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा त्योहार में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. साथ ही जुलूस के दौरान विवादित और भड़काऊ गीत नहीं बजाने का निर्देश भी दिया गया. बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने भी बारी-बारी से अपने विचार रखे और मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करने का भरोसा दिलाया.

add1

मौके पर उप प्रमुख उमेश महतो, मोईम अंसारी, कासिम अंसारी, वकील अंसारी, अक्षय महतो, मनोज चटर्जी, विनोद महतो, देवगुण महतो सहित विभिन्न मुहर्रम समितियों के पदाधिकारी एवं क्षेत्र के दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: पलामू: मुहर्रम को लेकर सदर थाना में शांति समिति की बैठक, आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *