Ranchi: JPSC-JSSC में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ रांची में छात्रों का आंदोलन चल रहा है. अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे देवेन्द्र नाथ महतो से सरकार द्वारा गठित हाईलेवल कमेटी में शामिल मंत्रियों ने व्हाट्सएप पर बातचीत की. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, संजय यादव, चमरा लिंडा और दीपिका पांडेय सिंह ने देवेन्द्र नाथ महतो से भूख हड़ताल खत्म करने का आग्रह किया. देवेन्द्र नाथ महतो ने मंत्रियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जबतक लिखित रूप से आश्वासन नहीं दिया जाता तबतक भूख हड़ताल जारी रखेंगे. आंदोलन जारी रहेगा.





