Click Here
Click Here
Click Here

रांची में अपराधियों पर नकेल: SSP के निर्देश पर तीनों एसपी के नेतृत्व में हॉट स्पॉट पर एंटी क्राइम चेकिंग अभियान

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...

Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है. रांची के एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर सिटी एसपी, ट्रैफिक एसपी और ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में अपराधियों और असमाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है. इसी कड़ी में रविवार की रात राजधानी के विभिन्न हॉट स्पॉट और संवेदनशील इलाकों में पुलिस द्वारा व्यापक एंटी-क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.

मुख्य चौराहों पर पुलिस का पहरा:

एसएसपी के सख्त निर्देश के बाद शहर के मुख्य चौक-चौराहों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. शहर के प्रवेश और निकास द्वारों के साथ-साथ भीड़भाड़ वाले इलाकों में भी पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है. इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों की डिक्की और कागजातों की जांच की जा रही है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

संदिग्धों से हो रही पूछताछ:

बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियों और संदिग्ध रूप से घूम रहे युवकों से कड़ी पूछताछ की जा रही है. उन इलाकों को चिन्हित किया गया है जहां पूर्व में झपटमारी या लूट जैसी घटनाएं अधिक हुई हैं.

अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ होना जरूरी है: एसएसपी:

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि राजधानी की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि थाना प्रभारियों को निर्देश दिया है कि शाम के समय गश्त बढ़ाई जाए और पीसीआर वैन लगातार भ्रमणशील रहें. उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और आम नागरिकों के मन में सुरक्षा का भाव पैदा करना है. अपराधियों के मन में पुलिस का खौफ होना जरूरी है ताकि वे किसी भी घटना को अंजाम देने से पहले सौ बार सोचें.

पुलिस ने जनता से किया अपील:

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से भी सहयोग की अपील की है. चेकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ सहयोग करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या डायल 112 पर देने को कहा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *