Click Here
Click Here
Click Here

रांची में पुलिस की स्ट्राइक: विदेशी ड्रग्स के साथ अमीरजादों के नशा नेटवर्क का भंडाफोड़

रांची: राजधानी रांची में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

रांची: राजधानी रांची में नशे के सौदागरों के खिलाफ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर प्रशिक्षु आईपीएस साक्षी जमुआर और कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीले पदार्थ जब्त किए हैं. इस कार्रवाई ने शहर के पॉश इलाकों में सक्रिय ड्रग सिंडिकेट की कमर तोड़ दी है.

भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर में नशे की एक बड़ी खेप की डिलीवरी होने वाली है. इसी आधार पर पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट के पास घेराबंदी की गई. चेकिंग के दौरान एक स्कूटी सवार युवक को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद हुए. शुरुआती जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे चौंकाने वाले हैं. पकड़े गए नशीले पदार्थ भारत के बाहर यानी विदेशों से मंगवाए गए थे.

आरोपियों से पुलिस कर रही पूछताछ 

यह ड्रग्स मुख्य रूप से राजधानी के तथाकथित अमीरजादों और हाई-प्रोफाइल युवाओं तक सप्लाई किए जाने थे. बरामद नशीले पदार्थ काफी महंगे और सिंथेटिक बताए जा रहे हैं, जिनकी मांग रेव पार्टियों और क्लब कल्चर में अधिक होती है. पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल उनसे गुप्त स्थान पर पूछताछ की जा रही है, ताकि इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि विदेशी खेप रांची तक कैसे पहुंची और इसमें कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: दुमका: रिंग रोड में एक साथ पांच वाहनों में लगी भीषण आग

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *