Ranchi: झारखंड में प्रस्तावित विधानसभा परिसीमन को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है. कांग्रेस कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बंधु तिर्की ने आशंका जताई है कि परिसीमन के बाद आदिवासी और दलित आरक्षित सीटों में कमी आ सकती है. इसे लेकर 30 अगस्त को रांची के मोराबादी मैदान में आदिवासी एकता महाजुटान रैली आयोजित की जाएगी.
“परिसीमन का नहीं, सीट घटाने का विरोध”
बंधु तिर्की ने कहा कि वे परिसीमन के विरोध में नहीं हैं, लेकिन यदि इससे आदिवासी और दलितों का राजनीतिक प्रतिनिधित्व घटता है तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह आदिवासियों के अधिकारों को कमजोर करने की साजिश है.
30 अगस्त को मोराबादी में महाजुटान
उन्होंने बताया कि रैली में परिसीमन के संभावित प्रभावों पर चर्चा होगी और आगे की रणनीति तय की जाएगी. आदिवासी समाज से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है.
युवा कांग्रेस ने भी दी चेतावनी
कांग्रेस के नेशनल कोऑर्डिनेटर शशि पन्ना ने कहा कि यदि परिसीमन में आदिवासी सीटों में उचित बढ़ोतरी नहीं हुई तो इसका विरोध किया जाएगा. उनका कहना है कि आदिवासी अस्तित्व और अधिकारों की रक्षा के लिए समाज को एकजुट होना होगा.
ALSO READ: कोडरमा घाटी में अनियंत्रित होकर पहाड़ से टकराई कांवरियों की बस, 5 घायल
