Click Here
Click Here
Click Here

रांची: सरजामडीह में नदी किनारे बालू में दफन युवती का शव मिलने से सनसनी

Ranchi: दशम फॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरगी पंचायत के सरजामडीह गांव में मंगलवार को नदी किनारे बालू में दफन एक युवती का...

ranchi dasham fall news

Ranchi: दशम फॉल थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरगी पंचायत के सरजामडीह गांव में मंगलवार को नदी किनारे बालू में दफन एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. स्थानीय लोगों ने बालू के बीच शव का कुछ हिस्सा दिखाई देने पर इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही दशम फॉल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान अड़की थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती के रूप में होने की बात सामने आ रही है. इसी कारण अड़की थाना पुलिस को भी मामले की सूचना दे दी गई है.

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है

बताया जा रहा है कि शव बालू में दबा हुआ है और उसका कुछ हिस्सा ही बाहर दिखाई दे रहा है. अड़की पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने के बाद शव को बाहर निकालकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई और शव को बालू में किसने तथा क्यों दबाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा. घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

AlsoRead:रांची में Olympic दिवस पर खेलों का महाकुंभ, मैराथन में गुरु लाल-ममता अव्वल, ASIA CUP विजेता बेटियां बनीं आकर्षण का केंद्र

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *