Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट द्वारा राज्य सरकार के परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक (स्टे) लगाने के बाद राजधानी रांची में छात्रों में आक्रोश है. इस अदालती फैसले से नाराज राज्य भर के छात्र एकजुट होने लगे हैं. शुक्रवार को रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका में बड़ी संख्या में छात्रों का जुटना शुरू हो गया. इसे देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया है. झारखंड हाईकोर्ट ने राज्य सरकार द्वारा रद्द की गई प्रतियोगी परीक्षाओं के मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है. अदालत ने सरकार के पुराने फैसले को पलटते हुए जेपीएससी 11वीं से 13वीं और जेएसएससी-सीजीएल (JSSC CGL) रद्द की गई परीक्षाओं पर स्टे लगा दिया है. कोर्ट के इस आदेश के बाद परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों में गहरा असंतोष और राज्य सरकार के खिलाफ भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

यह भी पढ़ें: रांची: कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आंदोलन की आशंका, बापू वाटिका के पास पुलिस तैनात
हाईकोर्ट का फैसला आते ही राज्य के विभिन्न जिलों से आए छात्रों ने मोराबादी के बापू वाटिका पर एकत्रित होना शुरू कर दिया. छात्रों के बढ़ते हुजूम और संभावित कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए प्रशासन तुरंत हरकत में आया. बापू वाटिका और उसके आसपास के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना या उग्र प्रदर्शन को रोका जा सके.

