रांची:राहे प्रीमियर लीग के समापन समारोह में पहुंचे सुदेश महतो, खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला

Ranchi: राहे प्रखंड अंतर्गत डोमनडीह स्कूल मैदान में आयोजित राहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के...

Ranchi: राहे प्रखंड अंतर्गत डोमनडीह स्कूल मैदान में आयोजित राहे प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन समारोह उत्साह और खेल भावना के माहौल में संपन्न हुआ. इस अवसर पर आजसू पार्टी सुप्रीमो एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए.

खिलाड़ियों से मुलाकात कर उत्साहवर्धन किया 

समारोह के दौरान सुदेश महतो ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को निखारने का महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं. खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व और टीम भावना भी विकसित करते हैं.

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की सराहना 

उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ उन्हें नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. समापन समारोह में खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी संख्या मौजूद रही. विजेता एवं उपविजेता टीमों को सम्मानित किया गया तथा पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की भी सराहना की गई.

डोमनडीह स्कूल मैदान में आयोजित इस क्रिकेट महाकुंभ के समापन के साथ ही क्षेत्र के खेल प्रेमियों को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले. खिलाड़ियों ने भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को जारी रखने की उम्मीद जताई.

AlsoRead:PMAY-G और मनरेगा योजनाओं की DDC ने की समीक्षा, गुणवत्ता और समयबद्धता को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *