धनबाद पुलिस का ‘मिशन अमानत’: 505 लोगों को वापस मिले चोरी व गुम हुए मोबाइल, खिल उठे चेहरे

Dhanbad: जनहित और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में एक मिसाल कायम करते हुए धनबाद पुलिस ने ‘मिशन अमानत’ के तहत सैकड़ों नागरिकों...

'मिशन अमानत': 505

Dhanbad: जनहित और संवेदनशील पुलिसिंग की दिशा में एक मिसाल कायम करते हुए धनबाद पुलिस ने ‘मिशन अमानत’ के तहत सैकड़ों नागरिकों के चेहरों पर मुस्कान लौटाई है. एसएसपी प्रभात कुमार के पहल पर शनिवार को पुलिस लाइन स्थित नव-निर्मित पुलिस सभागार में एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान देश के अलग-अलग राज्यों से बरामद किए गए कुल 505 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए.

सीईआईआर पोर्टल और तकनीक के समन्वय से मिली बड़ी सफलता, हर महीने की 25 तारीख को लौटाए जाएंगे खोए हुए फोन

8 साल पुराना खोया मोबाइल पाकर खुश हुए लोग

समारोह में माहौल उस समय बेहद खास हो गया जब कई लोगों को वर्षों पहले चोरी या गुम हुए फोन वापस मिले. कुछ नागरिक ऐसे भी थे जिन्हें आठ साल बाद अपना मोबाइल वापस मिला. मोबाइल वापस पाने वाले लोगों ने धनबाद पुलिस की कार्यशैली की मुक्तकंठ से सराहना की और आभार व्यक्त किया. लोगों का कहना था कि मोबाइल केवल एक उपकरण नहीं, बल्कि उसमें उनकी कई पुरानी यादें, संपर्क और महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित थे, जो आज उन्हें वापस मिल गए.

AlsoRead:रांची में मुफ्त इलाज का बड़ा तोहफा, 22 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर जल्द खुलेंगे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *