पलामू: सपनों को मिली रफ्तार, पांडू के विद्यार्थियों को मिली साइकिल

Palamu: जिले के पांडू प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से राजकीय मध्य विद्यालय, पांडू के दर्जनों छात्र-छात्राओं...

पलामू
सपनों को मिली रफ्तार,

Palamu: जिले के पांडू प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कल्याण विभाग की ओर से राजकीय मध्य विद्यालय, पांडू के दर्जनों छात्र-छात्राओं के बीच साइकिलों का वितरण किया गया. अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और  पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को सरकार की योजना के तहत साइकिलें उपलब्ध कराई गईं, जिससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी.

प्रमुख नीतू सिंह ने विद्यार्थियों का बढ़ाया उत्साह

साइकिल वितरण कार्यक्रम में प्रखंड प्रमुख नीतू सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना का पूरा लाभ उठाएं, मन लगाकर पढ़ाई करें और जीवन में आगे बढ़ते हुए पांडू का नाम रोशन करें. उन्होंने कहा कि साइकिल मिलने से छात्रों की नियमित उपस्थिति बढ़ेगी और शिक्षा के प्रति उनका उत्साह भी मजबूत होगा.

शिक्षा को बताया सफलता की सबसे बड़ी कुंजी

कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी(BDO)रणवीर कुमार, विधायक प्रतिनिधि जवाहर पासवान तथा सांसद प्रतिनिधि प्रेम सागर सिंह ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है और सरकार की यह पहल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

ALSO READ: गिरिडीह: सलैया स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग ने पकड़ी रफ्तार, संघर्ष मोर्चा ने पूर्व रेलवे बोर्ड सदस्य राजकुमार राज से की मुलाकात

कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर मुखिया संघ के अध्यक्ष प्रतिनिधि अविनाश सिंह उर्फ सिंटू सिंह, BPO मणि पांडेय, BRC के अतुल कुमार, कमलेश कुमार, प्रधानाध्यापक गोपाल कुमार, अमित कुमार पांडेय, सद्दाम अंसारी, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. साइकिल मिलने के बाद विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दी और कार्यक्रम उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *