Ranchi: रांची विश्वविद्यालय की छात्रा और अंतरराष्ट्रीय वुशु खिलाड़ी अंजना कुमारी महतो का चयन जॉर्जिया के बाटुमी में होने वाली इंटरनेशनल वुशु चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है. वह इस प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. अंजना 40 सदस्यीय भारतीय दल का हिस्सा हैं.रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. (डॉ.) सरोज शर्मा ने अंजना से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं और बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहित किया.
भारत के लिए पदक जीतने की उम्मीद
उन्होंने कहा कि अंजना की यह उपलब्धि रांची विश्वविद्यालय, झारखंड और पूरे देश के लिए गर्व की बात है. उन्हें विश्वास है कि अंजना अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन करेंगी. इस मौके पर विश्वविद्यालय के कई शिक्षक और अधिकारी भी मौजूद रहे. सभी ने अंजना को प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके भारत के लिए पदक जीतने की कामना की.
ALSO READ : गुमला की छात्राओं के लिए बड़ी खुशखबरी, अजीम प्रेमजी स्कॉलरशिप के लिए 31 अगस्त तक करें आवेदन
