रांची: पति के हत्या की आरोपी पत्नी साक्ष्य के अभाव में बरी

Ranchi: एजेसी कुलदीप की अदालत में पति विकास कुमार की हत्या मामले में सुनवाई हुई. अदालत ने विकास कुमार की पत्नी पूजा...

Ranchi-District-Court

Ranchi: एजेसी कुलदीप की अदालत में पति विकास कुमार की हत्या मामले में सुनवाई हुई. अदालत ने विकास कुमार की पत्नी पूजा कुमारी को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया. मामला वर्ष 2021 का पुंदाग ओपी क्षेत्र का है. इस संबंध में विकास कुमार के पिता विजय प्रसाद साहू ने पुंदाग ओपी में पूजा कुमारी, उसके पिता राजेंद्र साहू व माता पर विकास की हत्या करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया था, जिसके आधार पर जगन्नाथपुर में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

क्या था मामला

विकास का चार दिन से उसके घर वालों को कोई जानकारी नहीं मिल रही थी. ससुराल पक्ष के  लोगों ने विजय प्रसाद साहू के परिवार को बताया था कि आपका पुत्र विकास तीन-चार दिन से लापता है. बाद में ससुराल से ही सड़ी-गली अवस्था में उसका शव मिला था, जिससे काफी बदबू आ रहा था. पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था, पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई थी. मामले में 14 मार्च 2021 को हरमू विद्यानगर करमचौक निवासी विजय प्रसाद साहू ने प्राथमिकी दर्ज करयी थी, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनके छोटे पुत्र विकास कुमार की हत्या पुंदाग के बगीचा टोली स्थित ससुराल में उसकी पत्नी पूजा कुमारी, पिता राजेंद्र साहू और माता ने मिलकर कर दी है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जगन्नाथपुर पुलिस ने पत्नी पूजा कुमारी को गिरफ्तार भी किया था, वर्तमान में वह जमानत पर थी.

AlsoRead:रांची: नाबालिग यौन उत्पीड़न मामले में तीन साल की सजा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *