सिमडेगा: ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने के दौरान युवक करंट की चपेट में आया, गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के खरवाटोली गांव में मंगलवार को ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में...

electric shock
Simdega: Youth suffers electric shock while fixing a transformer fuse

Simdega: कुरडेग थाना क्षेत्र के खरवाटोली गांव में मंगलवार को ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने के दौरान एक युवक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया. घायल की पहचान 27 वर्षीय जॉनसन एक्का, पिता स्व. नजरियूस एक्का, निवासी खरवाटोली के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार गांव के ट्रांसफार्मर का फ्यूज जल जाने पर पावर हाउस के मिस्त्रियों ने उसे ठीक किया था. हालांकि तकनीकी खराबी के कारण कुछ ही देर बाद फ्यूज फिर से उड़ गया. इसके बाद जॉनसन एक्का बिना शटडाउन लिए स्वयं ट्रांसफार्मर का फ्यूज बांधने लगे. इसी दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए. घटना के बाद ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत कुरडेग प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बिजली विभाग ने दी चेतावनी 

घटना के बाद बिजली विभाग ने लोगों से ट्रांसफार्मर या अन्य विद्युत उपकरणों के साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ नहीं करने की अपील की है. विभाग ने कहा कि किसी भी तकनीकी खराबी की सूचना तुरंत पावर हाउस या संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि सुरक्षित तरीके से समस्या का समाधान किया जा सके. विभाग ने चेतावनी दी कि बिना शटडाउन लिए बिजली उपकरणों पर कार्य करना जानलेवा साबित हो सकता है.

ALSO READ: गुमला: सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने का दावा, किसान अपने दम पर कर रहे खेती

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *