Click Here
Click Here
Click Here

जज के रोल में रवि किशन का जलवा, OTT पर आया ‘मामला लीगल है 2’

Entertainment News: मोस्टअवेटेड वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गया...

Mamla Legal Hai 2
मामला लीगल है 2

Entertainment News: मोस्टअवेटेड वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ का दूसरा सीजन 3 अप्रैल 2026, शुक्रवार को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो गया है. इस कोर्टरूम कॉमेडी सीरीज में एक बार फिर अभिनेता रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. सीरीज को समीर सक्सेना ने क्रिएट किया है और इसमें हास्य, दिलचस्प केस और कई अनोखे ट्विस्ट देखने को मिलते हैं.

किस OTT प्लेटफॉर्म पर देखें

‘मामला लीगल है 2’ को दर्शक Netflix पर स्ट्रीम कर सकते हैं. यह सीरीज हिंदी, अंग्रेजी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में उपलब्ध है, साथ ही इसमें अंग्रेजी और हिंदी सबटाइटल्स का ऑप्शन भी दिया गया है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

स्टार कास्ट और एपिसोड्स

इस सीजन में कई दमदार कलाकार नजर आ रहे हैं, जिनमें रवि किशन, निधि बिष्ट, नैला ग्रेवाल, अनंत जोशी, अंजुम बत्रा, कुशा कपिला, विजय राजोरिया, दिनेश लाल यादव, दिव्येंदु भट्टाचार्य और यशपाल शर्मा शामिल हैं.

सीरीज में कुल 8 एपिसोड्स हैं, जिनके नाम हैं:

  • Without Fear or Favour
  • Unbiased
  • Balanced
  • Emotional Attachment
  • Juvenile
  • Act of God
  • Compromise
  • Beyond Reform

क्या है कहानी?

‘मामला लीगल है 2’ में इस बार रवि किशन जज की भूमिका में नजर आते हैं, जहां वे कई अजीबोगरीब और दिलचस्प मामलों को सुलझाते दिखते हैं. इन मामलों में इलेक्ट्रिक गेट, स्टिंग ऑपरेशन और गुप्त प्रेम संबंध जैसे विषय शामिल हैं. यह सीरीज Posham Pa Pictures के बैनर तले बनाई गई है.

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की ताबड़तोड़ कमाई, कई बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *