Click Here
Click Here
Click Here

मानकी-मुंडा, मांझी बाबा एवं पारंपरिक ग्राम प्रधानों की सूची का करें पुनः जांच- उपायुक्त

Bokaro: जिला अंतर्गत मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, परगणैत, पराणिक, जोगमांझी, नायकी, कुड़ाम नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्राम सभा प्रधान,...

Bokaro News

Bokaro: जिला अंतर्गत मानकी, मुंडा, ग्राम प्रधान, डाकुवा, परगणैत, पराणिक, जोगमांझी, नायकी, कुड़ाम नायकी, गोडैत, मूल रैयत, पड़हा राजा, ग्राम सभा प्रधान, घटवाल एवं तावेदार आदि को सम्मान राशि दिये जाने के उद्देश्य से जिले के संथाल आदिवासी एवं अन्य जनजातीय समुदायों के ग्रामों का सर्वे कर चिन्हित करने तथा उनका सूची तैयार करने का निर्देश पूर्व में दिया गया था. इसी क्रम में सोमवार को उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी अंचलाधिकारियों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारियों के साथ बैठक की. उन्होंने सभी अंचलों से प्राप्त सूची की समीक्षा की. साथ ही राजस्व गांव-आदिवासी गांव/टोला आदि की जानकारी ली.

सूची का पारदर्शिता के साथ सत्यापन करना आवश्यक

इस दौरान बैठक में उपायुक्त ने कहा कि सभी पारंपरिक ग्राम प्रधानों एवं संबंधित पदाधिकारियों की सूची का गंभीरता एवं पारदर्शिता के साथ सत्यापन किया जाना आवश्यक है, ताकि योग्य व्यक्तियों को सम्मान राशि योजना का लाभ सुनिश्चित किया जा सके. उपायुक्त ने बैठक में उपस्थित सभी अंचलाधिकारियों एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी को निर्देशित किया, कि पूर्व में जिला राजस्व शाखा में जमा की गई सूची को पुनः जांच कर 2 दिनों के भीतर अद्यतन सूची उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

बैठक में अपर समाहर्ता मुमताज अंसारी एवं जिला कल्याण पदाधिकारी मोहम्मद सफीक आलम, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सहित संबंधित सीओ/बीडब्ल्यूओ आदि उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: झारखंड स्टेट भवन निर्माण निगम लिमिटेड द्वारा संचालित योजनाओं की उपायुक्त ने की समीक्षा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *