Click Here
Click Here
Click Here

सम्मान के साथ विदाई, रांची में शिक्षकों को रिटायरमेंट के दिन ही मिला पेंशन लाभ

Ranchi: जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक ए कॉन्फ्रेंस हॉल में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह...

Ranchi: जिला प्रशासन की ओर से सोमवार को समाहरणालय स्थित ब्लॉक ए कॉन्फ्रेंस हॉल में पेंशन दरबार सह सेवानिवृत्ति विदाई सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के 11 सेवानिवृत्त शिक्षकों और 2 कर्मियों को उनके लंबे, समर्पित और प्रेरणादायी सेवा काल के लिए सम्मानित किया गया.

उपायुक्त ने किया सम्मानित

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री ने की. उन्होंने सभी सेवानिवृत्त शिक्षकों और कर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

शिक्षकों की भूमिका पर जोर

उपायुक्त ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षक समाज के निर्माणकर्ता और राष्ट्र के भविष्य के शिल्पकार होते हैं. उनकी निष्ठा और ज्ञान से ही नई पीढ़ी का निर्माण होता है. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के दिन ही सभी पेंशनरी लाभ उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता और प्रतिबद्धता है, ताकि शिक्षकों को किसी प्रकार की आर्थिक चिंता न हो.

अनुभव से समाज को दिशा देने की अपील

उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने अनुभव और मार्गदर्शन से समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दें. साथ ही सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर स्वस्थ और सुखमय जीवन व्यतीत करें.

सम्मानित होने वाले लोग

समारोह में सम्मानित होने वालों में बसंती कुमारी, शोभा कुजूर, सोरिना केरकेट्टा, बुद्ध सिंह मुंडा, विनीता मिंज, शान्तनु कुमार, नूतन आईन्द, सुदीप कुमार सुबर्णो, संध्या लकड़ा, नोएल बाड़ा और संजेश मोहन ठाकुर शामिल हैं. इसके अलावा कार्यालय अधीक्षक मो जसीम अख्तर अंसारी और भाषा सहायक उर्दू कनीज फातमा को भी सम्मानित किया गया.

अधिकारियों की उपस्थिति

कार्यक्रम में जिला उप समाहर्ता बिवेक सुमन, जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे.

प्रशासन की प्रतिबद्धता

जिला प्रशासन ने इस आयोजन को शिक्षकों और कर्मचारियों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक बताया. साथ ही कहा कि भविष्य में भी उनके कल्याण, सम्मान और समयबद्ध पेंशन सुनिश्चित करने के प्रयास जारी रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *