Ranchi: झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन (Jharkhand Police Men’s Association) के पांच जिलों में हुए चुनावों का परिणाम जारी हो गया है. एक दिन पहले झारखंड के पांच जिलों में चुनाव संपन्न हुआ था. यह चुनाव कोडरमा, गढ़वा, चाईबासा, जामताड़ा और देवघर जिला में हुआ था. इन सभी जिलों में चुनाव का परिणाम जारी हो गया है.
जानिए जामताड़ा और चाईबासा जिले कौन-कौन जीते
जामताड़ा जिले के कोषाध्यक्ष पद के लिए कुणाल किशोर ने चुनाव जीता है. कुणाल किशोर दास को 97 वोट मिले. उपसभापति पद के लिए मयंक हर्ष 403 वोट, सचिव पद के लिए राजन टुडे 44 वोट, सभापति पद के लिए गौतम कुमार झा 54 वोट से चुनाव जीते. वहीं, चाईबासा जिले में सभापति पद के लिए प्रदीप मिंज 92 वोट, उपसभापति पद के लिए फेलीवस केरकेट्टा 30 वोट, सचिव पद के लिए अजय कुमार महतो 255 वोट, कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेंद्र चंद्र मांझी 102 वोट, संयुक्त सचिव के लिए अनूप लकड़ा 388 वोट, केंद्रीय सदस्य पद के लिए सोनू कुमार सिंह 92 वोट, अंकेक्षक पद के लिए मनोरंजन चौबे 289 वोट से जीत हासिल की है.

जानिए कोडरमा, देवघर, गढ़वा कौन जीते
कोडरमा जिले में केंद्रीय सदस्य पद के लिए मुजफ्फत अली 375 वोट, अंकेक्षक पद के लिए विनीता कुमारी 317 वोट, संयुक्त सचिव पद के लिए नारायण सिंह 117 वोट, कोषाध्यक्ष पद के लिए सरोज वर्मा 49 वोट, उपसभापति पद के लिए मुकेश कुमार रवि 43 वोट, सचिव पद के लिए बुलाकी यादव 210 वोट, सभापति पद के लिए माल कुमार 40 वोट से चुनाव जीते.
देवघर जिले में केंद्रीय सदस्य पद के लिए सुनील राम 201 वोट, अंकेक्षक पद के लिए नवगोपाल 2 वोट, संयुक्त सचिव पद के लिए अशरफ अली 64 वोट, कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रेम कुमार चांद सिंह 443 वोट, सचिव पद के लिए रमेश कुमार यादव 66 वोट, उपाध्यक्ष पद के लिए भगीरथ शाह एक वोट, सभापति पद के लिए धनंजय महतो 12 वोट से चुनाव जीते.
गढ़वा जिले में उपसभापति पद के लिए प्रवीण पासवान चुनाव जीते. उन्हें कुल 462 वोट प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष पद के लिए दिनेश जीते, उन्हें 657 वोट मिले. केंद्रीय सदस्य पद के लिए विभूति जीते, उन्हें कल 313 वोट मिले.
ALSO READ: टीम इंडिया की जर्सी पहन भावुक हुए वैभव सूर्यवंशी, बोले- यह मेरे जीवन का सबसे बड़ा सपना था


