Report: Yogesh Kumar

Jamtara: उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को आपूर्ति विभाग एवं जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में खाद्यान्न वितरण, पीडीएस व्यवस्था, दाल-भात योजना, धान अधिप्राप्ति, ई-केवाईसी, राशन कार्ड सत्यापन समेत विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई.
पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का निर्दे
बैठक में बताया गया कि सत्यापन के दौरान करीब 4000 अयोग्य राशन कार्डधारियों की पहचान हुई है. उपायुक्त ने सभी एमओ एवं पीडीएस डीलरों को अभियान चलाकर अयोग्य कार्डधारियों को चिन्हित करने तथा पात्र लाभुकों को योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया. फतेहपुर प्रखंड में अतिरिक्त खाद्यान्न गोदाम निर्माण के लिए विभाग को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया. वहीं सभी पीडीएस दुकानों में खाद्यान्न स्टॉक एवं वितरण संबंधी जानकारी बोर्ड पर प्रदर्शित करने को कहा गया.
उपायुक्त ने दाल-भात केंद्रों के नियमित संचालन, साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता की निगरानी करने के निर्देश दिए. साथ ही शेष लाभुकों का ई-केवाईसी एक माह के भीतर पूरा करने का आदेश दिया. बैठक में अपर समाहर्ता पूनम कच्छप, डीएसओ क्यूम अंसारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे.
