Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

Ranchi: स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (ABSSJA), झारखंड प्रदेश की समीक्षा बैठक रविवार को होटल ब्लू शिवालिक में आयोजित की गई. बैठक...

Ranchi: स्वर्णकार समाज एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन (ABSSJA), झारखंड प्रदेश की समीक्षा बैठक रविवार को होटल ब्लू शिवालिक में आयोजित की गई. बैठक में आगामी परिचय सह सम्मान समारोह एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई और पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई.प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता और संगठन की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण होगा. उन्होंने सभी सदस्यों से कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

मुख्य कार्यक्रम 14 जून को होटल ब्लू शिवालिक

बैठक में तय किया गया कि मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि 13 जून को रांची पहुंचेंगे. मुख्य कार्यक्रम 14 जून को होटल ब्लू शिवालिक, रांची में सुबह 10 बजे शुरू होगा. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम से होगी. दोपहर 2 बजे सामूहिक भोजन और शाम 5 बजे राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन होगा.

कार्यक्रम में अतिथियों को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया जाएगा. सभी प्रतिभागियों को पंजीकरण के बाद परिचय पत्र भी दिया जाएगा. कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी रमेश बाली, सुनील पोद्दार और प्रदेश अध्यक्ष गोपाल प्रसाद सोनी को दी गई है. वहीं मंच संचालन और व्यवस्था की जिम्मेदारी पंकज सोनी, मनोज सोनी और त्रिभुवन प्रसाद को सौंपी गई है.

बैठक ऐतिहासिक साबित होगा

11 जून को प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की पूरी जानकारी मीडिया को दी जाएगी. मीडिया समन्वय की जिम्मेदारी प्रदेश मीडिया प्रभारी सुनील पोद्दार को दी गई है. बैठक में मौजूद पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि यह कार्यक्रम स्वर्णकार समाज के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन साबित होगा. बैठक के अंत में अजय प्रसाद पिंटू ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी से सहयोग की अपील करते हुए बैठक समाप्त की.

ALSO READ: DVC के कार्यकारी निदेशक पीएलएसएस चैतन्य प्रकाश एनएलसी इंडिया लिमिटेड के नए निदेशक पावर बनाये गये

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *