व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में सीसीटीवी व्यवस्था की समीक्षा

Jamtara : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर गठित समिति ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में सीसीटीवी...

Jamtara : उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर गठित समिति ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय, जामताड़ा परिसर में सीसीटीवी कैमरा अधिष्ठापन एवं अन्य आवश्यक अवयवों की समीक्षा की. यह कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेंस विभाग, झारखंड के निर्देश के आलोक में की गई.

मौजूदा सीसीटीवी व्यवस्था का लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता जामताड़ा पूनम कच्छप के नेतृत्व में समिति ने न्यायालय परिसर में वर्तमान में लगे सीसीटीवी कैमरों का जायजा लिया तथा अतिरिक्त कैमरों की आवश्यकता का आकलन किया. साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई.

ALSO READ : गुमला में विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

सुरक्षा सुदृढ़ीकरण पर हुई चर्चा

निरीक्षण के क्रम में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जामताड़ा से भी परामर्श किया गया. समिति ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक सुझावों पर विचार-विमर्श किया. समिति ने न्यायालय परिसर में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, सुरक्षा मानकों को बेहतर करने तथा आवश्यक तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष चर्चा की. अधिकारियों ने न्यायालय परिसर की सुरक्षा को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया.

कई अधिकारी रहे उपस्थित

इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी जामताड़ा अनंत कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, न्यायिक दण्डाधिकारी, रजिस्ट्रार व्यवहार न्यायालय, जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी संतोष कुमार घोष, नगर थाना प्रभारी, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बिरजू राम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

ALSO READ : 2 लाख में केस मैनेज करने के आरोपी SI मनोज कुमार को HC से अग्रिम जमानत

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *