Click Here
Click Here
Click Here

गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक संपन्न, बस भाड़ा वृद्धि पर भी हुई चर्चा

Gumla: के समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित...

dc gumla office

Gumla: के समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण और विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और यातायात व्यवस्था को पूरी तरह से सुदृढ़ करना था बैठक के दौरान ब्लैक स्पॉट के सुदृढ़ीकरण यातायात नियमों के कड़ाई से पालन और बस एसोसिएशन द्वारा भाड़ा बढ़ाए जाने के मुद्दे पर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए गए.

बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी

उपायुक्त ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है कि लापरवाही बरतने वाले किसी भी विभाग और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अब बेहद सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी अपर समाहर्ता जिला शिक्षा पदाधिकारी मोटरयान निरीक्षक सिविल सर्जन सभी सड़क प्रमंडलों के कार्यपालक अभियंता और सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य पप्पू होता मुरली मनोहर प्रसाद तथा आशिक अंसारी मुख्य रूप से मौजूद थे.

बस का भाड़ा बढ़ाए जाने के विषय पर भी विस्तार से वार्ता की गई

बैठक में बस एसोसिएशन द्वारा हाल ही में बस का भाड़ा बढ़ाए जाने के विषय पर भी विस्तार से वार्ता की गई इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि इस आशय में जल्द से जल्द एक विशेष बैठक कर वस्तुस्थिति की पूरी जानकारी ली जाए इसके साथ ही बस स्टैंड और बसों का औचक निरीक्षण भी किया जाए ताकि यात्रियों से मनमाना भाड़ा वसूलने की सत्यता जांची जा सके और दोषियों पर लगाम लगाई जा सके. बैठक के समापन पर उपायुक्त ने उपस्थित सभी अधिकारियों को बिल्कुल स्पष्ट रूप से निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल एक सरकारी या प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है बल्कि यह सीधे तौर पर आम जनता के अमूल्य जीवन से जुड़ा हुआ बेहद संवेदनशील मामला है. इसलिए इस कार्य में किसी भी विभाग या अधिकारी की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों की जवाबदेही तय की जाएगी.

AlsoRead:ट्रांसफर-पोस्टिंग के नाम पर मांगी जा रही थी रिश्वत, विजिलेंस ने किया गिरफ्तार

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *