Ranchi: जेएससीए अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 10 जून से शुरू होने वाली झारखंड प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी जारी है. जमशेदपुर के वेब इंटरनेशनल हॉटल में चल रहे नीलामी में अभी तक सबसे महंगे खिलाड़ी गुमला के रॉबिन मिंज रहे. उन्हें कोयलांचल सुपर किंग्स ने 15.25 लाख रुपये में खरीदा. मुंबई इंडियंस की ओर से आइपीएल में खेलने वाले रॉबिन मिंज का बेस प्राइस 4 लाख रुपये था. इस नीलामी में जमशेदपुर के खब्बू बल्लेबाज और झारखंड रणजी टीम के कप्तान विराट सिंह दूसरे सबसे मंहगे रहे. उनको छोटानागपुर रॉयल्स की टीम ने लाख रुपये में खरीदा. विराट का बेस प्राइस भी 4 लाख रुपये था. रांची के तेज गेंदबाज सुशांत मिश्रा को धनबाद डायमंड ने 11 लाख रुपये में लॉक किया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर इशान किशन को संथाल स्ट्राइकर्स की टीम ने 6.25 लाख रुपये में खरीदा. हजारीबाग के ऑलराउंडर उत्कर्ष सिंह पर कोयलांचल सुपर किंग्स ने दाव लगाते हुए उनके बेस प्राइस 4 लाख से आगे बढ़कर 6.25 लाख रुपये में अपने साथ अनुबंधित किया. झारखंड के अनुभवी ऑलराउंडर व केकेआर के लिए आइपीएल में खेलने वाले पश्चिमी सिंहभूम के अनुकूल राय को जमशेदपुर स्टीलर्स की टीम ने 4 लाख रुपये में खरीदा. उनका भी बेस प्राइस 4 लाख रुपये था. वहीं, गुजरात टाइटंस के लिए आइपीएल में खेलने वाले बोकारो के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र अनसोल्ड रहे. किसी भी फ्रैंचाइजी ने उनमें दिलचस्पी नहीं दिखायी.


जानें टीम व उनके मालिक व कंपनी का नाम
1. धनबाद डायमंड-अपूर्व गुप्ता-गुप्ता एनर्जी
2. रांची टाइटंस -सतविंदर सिंह सलूज-सलूजा स्टील एंड पावर लिमिटेड
3. जमशेदपुर स्टीलर्स-कमलदेव-डीपी लाइफ स्टाइल
4. छोटा नागपुर रॉयल्स-विजय कुमार जैन-बिग शॉप
5. कोयलांचल सुपर किंग्स-श्याम पांडे-99 बिल्डर्स
6. संथाल स्टाइकर्स-भूपेंद्र सिंह-डी स्पोर्ट्स वे
यह भी पढ़ें: झारखंड में भ्रष्टाचार चरम पर, लूट-खसोट वाली सरकार की बन गई है पहचान: अविनेश कुमार सिंह
