नगर निगम का बुलडोजर एक्शन, पुराना जेल परिसर के पीछे बनी 45 दुकानें ध्वस्त, जेसीबी के साथ सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात

Giridih : शहर के टावर चौक से कल्याणडीह फोरलेन मार्ग स्थित पुराना जेल परिसर के पीछे नगर निगम द्वारा निर्मित 45 दुकानों...

Giridih : शहर के टावर चौक से कल्याणडीह फोरलेन मार्ग स्थित पुराना जेल परिसर के पीछे नगर निगम द्वारा निर्मित 45 दुकानों पर शनिवार को बुलडोजर चला. नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीनों की मदद से ध्वस्तीकरण अभियान चलाते हुए एक-एक कर दुकानों को हटाना शुरू कर दिया.

सुरक्षा के बीच चली कार्रवाई

ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए दंडाधिकारी, नगर निगम के अधिकारी और भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लेकर प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए था.

पहले भी हुआ था विरोध

जानकारी के अनुसार इन दुकानों को हटाने की कोशिश पहले भी की गई थी, जिसका प्रभावित दुकानदारों ने कड़ा विरोध किया था. दुकानदारों ने धरना, अनशन और भूख हड़ताल जैसे आंदोलन चलाकर कार्रवाई का विरोध जताया था. इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से विवाद और गतिरोध की स्थिति बनी हुई थी.

ALSO READ : गिरिडीह DC ने बताया पत्रकारों को लोकतंत्र की मजबूती का आधार

नियमों के तहत कार्रवाई का दावा

शनिवार को नगर निगम ने सख्त रुख अपनाते हुए दुकानों को पूरी तरह हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. प्रशासन का कहना है कि यह अभियान नियमों और निर्धारित प्रक्रिया के तहत चलाया जा रहा है. हालांकि कार्रवाई से प्रभावित दुकानदारों में नाराजगी देखी जा रही है, जबकि शहर में भी इस ध्वस्तीकरण को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है.

अधिकारी रहे मौजूद

मौके पर सहायक नगर आयुक्त अशोक हांसदा, दंडाधिकारी विनोद सिंह, अर्बन प्लानर मंजूर आलम समेत नगर निगम के कर्मी और पुलिस जवान उपस्थित रहे.

ALSO READ : तीनों सेनाएं किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार, ऑपरेशन सिंदूर अभी जारी: जनरल उपेंद्र द्विवेदी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *