News Desk:’Battle of galwan’ के बाद सलमान खान एक नई पैन इंडियन फिल्म में नज़र आने वाले हैं.इस प्रोजेक्ट्स में वो साउथ की एक बड़ी लेडी सुपरस्टार के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे.इससे पहले सिकंदर में उनकी जोड़ी रश्मिका मंदना के साथ बनी थी.अब खबर है कि उनके साथ एक और साउथ एक्ट्रेस जुड़ने वाली हैं,जिनके साथ शाहरुख खान पहले ही सुपरहिट फिल्म दे चुके हैं.
शाहरुख की हीरोइन नयनतारा की सलमान खान संग नई फिल्म की चर्चा

साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा जल्द ही सलमान खान के साथ बड़े प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं.एक्ट्रेस ने हिंदी सिनेमा में एंट्री जवान से की थी,जिससे उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी.अब खबर है कि ‘जवान’ के बाद नयनतारा सलमान खान के साथ अपनी दूसरी हिंदी फिल्म कर सकती हैं.
सलमान खान की नई पैन इंडिया फिल्म में नयनतारा संग रोमांटिक केमिस्ट्री!
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान जल्द ही एक बड़े पैन-इंडिया प्रोजेक्ट में नजर आ सकते हैं. खबरों के मुताबिक इस फिल्म में उनके साथ साउथ की लेडी सुपरस्टार ने नयनतारा की जोड़ी बनने की चर्चा हैं,जिसे लेकर फैंस में काफी उत्साह है.इस फिल्म को वामंशी पैडिपल्ली डायरेक्ट करेंगे और इसे मशहूर प्रोड्यूसर दिल राजू की प्रोडक्शन कंपनी के तहत बनाया जाएगा.
मेकर्स इस फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर बनाने की की तैयारी कर रहे हैं,इसलिए इसमें हिंदी और साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकारों को शामिल करने की योजना है.
सलमान नयनतारा की फिल्म में सामंथा की भी एंट्री की चर्चा

रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान और नयनतारा इस नए प्रोजेक्ट से जुड़ सकते हैं.खबरें है कि फिल्म में सामंथा रूथ प्रभु भी नजर आ सकती हैं,हालांकि बाकी कलाकारों की कास्टिंग अभी जारी है और मेकर्स की ओर से अभी कोई ऑफिशियल अनाउंसमेट नहीं हुई है.
अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ में व्यस्त है सलमान खान
सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ की शूटिंग में बिजी नजर आ रहे हैं.बताया जा रहा है कि इसकी शूटिंग पूरी करने के बाद वह इस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकते हैं.



