Click Here
Click Here
Click Here

धुर्वा में शहीदों को नमन: ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव समेत वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि

Ranchi: झारखंड की वीर भूमि के नायकों को याद करने और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए रविवार को...

Ranchi: झारखंड की वीर भूमि के नायकों को याद करने और उनके बलिदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए रविवार को राजधानी के धुर्वा गोलचक्कर के समीप श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों ने जुटकर अपनी माटी के सपूतों को नमन किया.

श्रद्धांजलि सभा में कई वीर सपूतों को किया गया याद

शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव समारोह समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रवीर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में अमर शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए गए. कार्यक्रम के दौरान न केवल ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव, बल्कि शहीद तेलंगा खड़िया, बाबू कुंवर सिंह, पांडे गणपत राय और कई गुमनाम सेनानियों के योगदान को भी याद किया गया.

श्रद्धांजलि सभा में जगन्नाथ मंदिर के रात्रि प्रहरी स्व. बिरसा मुंडा की हाल ही में हुई जघन्य हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया. वक्ताओं ने कहा कि यह घटना झारखंड की आस्था और गौरव पर चोट है. समाज से अपील की गई कि वे बिरसा मुंडा की सुरक्षा में हुई लापरवाही की नैतिक जिम्मेदारी लें.

ALSO READ: अधूरी सड़क पर टोल की लूट बंद करे प्रशासन, कांग्रेस नेता विवेक त्रिपाठी ने दी आंदोलन की चेतावनी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *