सरायकेला: बाया सरदार हत्याकांड का खुलासा, चार गिरफ्तार, पत्नी व साला ने मिलकर काटा था गला

Saraikela: पुलिस ने खरसावां थाना क्षेत्र के बाया सरदार हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए हत्या में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर...

Saraikela: पुलिस ने खरसावां थाना क्षेत्र के बाया सरदार हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए हत्या में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि बाया सरदार की हत्या उसकी पत्नी सुनीता सरदार, साला सोमा मुंडा समेत तमाड़ थाना क्षेत्र के दो अन्य लोगों के साथ मिलकर की गई थी.

प्रताड़ना से तंग आकर रची हत्या की साजिश

हत्या के कारणों का खुलासा करते हुए एसडीपीओ ने बताया कि शव को कंबल से ढंकने के तरीके से ही पत्नी पर शक गहराया था, क्योंकि यह बाहरी व्यक्ति द्वारा संभव नहीं था. जांच में सामने आया कि सुनीता सरदार अपने पति बाया सरदार की प्रताड़ना से तंग आ चुकी थी और अपने भाई समेत दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उसका गला काटकर हत्या कर दी.

पुलिस ने इस मामले में सुनीता सरदार, सोमा मुंडा, वीर सिंह मुंडा और वीरा मुंडा (सभी तमाड़ थाना क्षेत्र के पियाकुली गांव निवासी) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्या में प्रयुक्त खून लगा फरसा, एक स्कूटी और चार मोबाइल भी बरामद किए गए हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार व एसआई श्याम बाबू राठौर भी मौजूद रहे.

ALSO READ: तमिलनाडु : विजय थलापति बने TVK विधायक दल के नेता, मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ, स्टालिन ने दिया इस्तीफा

क्या है मामला?

विगत 2 मई की रात खरसावां थाना क्षेत्र के कांटाडीह गांव में बाया सरदार (41) की गला काटकर हत्या कर दी गई थी. इस संबंध में मृतक के भाई सुखराम सरदार के बयान पर खरसावां थाना में मामला दर्ज किया गया था.

कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए जिले के पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया. गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर घटना का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *