Click Here
Click Here
Click Here

Lohardaga: उपायुक्त की अध्यक्षता में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को होगा जनता मिलन का आयोजन

Lohardaga: जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. DC संदीप...

Lohardaga: जिले के आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर जिला प्रशासन ने एक महत्वपूर्ण पहल की है. DC संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में अब प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर 1 बजे से समाहरणालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में “जनता मिलन” कार्यक्रम का नियमित आयोजन किया जाएगा. इस पहल का मुख्य उद्देश्य आमजन और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करना है.

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आने वाले लोग अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक या सामुदायिक समस्याओं को सीधे उपायुक्त एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे. कार्यक्रम में उपस्थित सभी विभागों के अधिकारी मौके पर ही समस्याओं को सुनेंगे और यथासंभव उसी समय समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगे.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

प्रशासन का मानना है कि इस प्रकार के नियमित संवाद से न केवल लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव होगा, बल्कि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही भी बढ़ेगी. कई बार देखा जाता है कि ग्रामीण एवं दूर-दराज के क्षेत्रों के लोगों को अपनी समस्याएं रखने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते हैं. जनता मिलन कार्यक्रम इस प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाने का प्रयास है, जिससे लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं मिल सकें.

उपायुक्त संदीप कुमार मीना अधिकारियों को दिए निर्देश 

उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनें और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि किसी भी आवेदन या शिकायत को लंबित नहीं रखा जाए और प्रत्येक मामले की नियमित मॉनिटरिंग की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.

प्रशासन की नागरिकों से अपील कहा…

इस पहल से जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है. साथ ही यह कार्यक्रम आमजन के बीच विश्वास और सहभागिता को भी मजबूत करेगा. प्रशासन ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष रखें.

जनता मिलन कार्यक्रम के नियमित आयोजन से लोहरदगा जिले में सुशासन की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जिससे आम जनता को त्वरित न्याय और बेहतर सेवाएं मिल सकेंगी.

ALSO READ: 6 माह के अदंर नगर ऊंटारी को अतिक्रमण मुक्त कराए गढ़वा जिला प्रशासन : हाईकोर्ट

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *