पलामू: जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा मेदिनीनगर, निकली भव्य रथ यात्रा

Palamu: मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्थित आवास से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पूरे श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास...

पलामू
जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा मेदिनीनगर

Palamu: मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्थित आवास से शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा पूरे श्रद्धा, उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ निकाली गई. भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और माता सुभद्रा के रथ के दर्शन और उसे खींचने के लिए नगर में हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े. परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई, जिससे पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूब गया.

शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी रथ यात्रा

रथ यात्रा पुलिस लाइन से प्रारंभ होकर साहित्य समाज चौक, छः मुहान चौक, शदीक चौक, बेलवाटिका चौक, रेलवे स्टेशन, रेडमा ओवरब्रिज, रेडमा चौक और बैरिया चौक होते हुए गायत्री मंदिर पहुंची. इसके बाद यात्रा पुनः अपने गंतव्य की ओर रवाना हुई, पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के जयकारों के साथ रथ का स्वागत किया.

श्रद्धालुओं के बीच बांटा गया प्रसाद

रथ यात्रा के दौरान पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के बीच सूखा प्रसाद वितरित किया गया. वहीं यात्रा के समापन के बाद बड़ी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया.

ALSO READ: बोकारो: ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा शहर, रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

देश के विभिन्न हिस्सों से पहुंचे श्रद्धालु

इस पावन रथ यात्रा में शामिल होने के लिए झारखंड के विभिन्न जिलों के अलावा वृंदावन, दिल्ली और पुरी से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु मेदिनीनगर पहुंचे. दूर-दराज से आए भक्तों की मौजूदगी ने इस आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *