बोकारो: ‘जय जगन्नाथ’ के जयघोष से गूंजा शहर, रथ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Bokaro: .सेक्टर-4 स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को निकली भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हर वर्ष...

बोकारो
बोकारो में निकली भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा

Bokaro: .सेक्टर-4 स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर से गुरुवार को निकली भव्य रथ यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी उत्कल सेवा समिति, बोकारो की ओर से आयोजित रथ यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आकर्षण का केंद्र बनी रही. भगवान जगन्नाथ, बलराम और सुभद्रा के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय हो उठा.

जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा बोकारो

रथ यात्रा सेक्टर-4 स्थित जगन्नाथ मंदिर से शुरू होकर बीजीएच पथ, सिटी सेंटर, महात्मा गांधी चौक, बोकारो मॉल और पंडित जवाहरलाल नेहरू चौक होते हुए मौसीबाड़ी राम मंदिर पहुंची. यात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और रथ खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया.

जगह-जगह लगे सेवा और लंगर शिविर

रथ यात्रा के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों, समितियों और स्थानीय लोगों की ओर से जगह-जगह लंगर एवं सेवा शिविर लगाए गए. श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, शरबत और प्रसाद की भी व्यवस्था की गई.

9 से 10 दिन मौसीबाड़ी में करेंगे विश्राम

मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलराम और बहन सुभद्रा के साथ मौसीबाड़ी पहुंचे हैं, जहां वे 9 से 10 दिनों तक विश्राम करेंगे. इसके बाद विधि-विधान के साथ उनकी वापसी यात्रा निकाली जाएगी.

देव स्नान पूर्णिमा के बाद निकली रथ यात्रा

गौरतलब है कि 29 जून को देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवान जगन्नाथ का पवित्र स्नान कराया गया था. इसके बाद उन्हें गजानन वेश में सजाया गया. परंपरा के अनुसार अब भगवान अपने भाई-बहन के साथ मौसीबाड़ी के लिए रवाना हुए.

ALSIO READ : राष्ट्रीय पंच सम्मेलन में पाण्डु की गूंज, मुखिया प्रियंका कुमारी ने किया पलामू का प्रतिनिधित्व

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *