सरायकेला: साप्ताहिक जनता दरबार में DC ने सुनी जनसमस्याएं, निष्पादन के दिए निर्देश

Sraikela: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता...

साप्ताहिक जनता दरबार में DC ने सुनी जनसमस्याएं

Sraikela: उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जन शिकायत निवारण कार्यक्रम के तहत साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन उपायुक्त के समक्ष प्रस्तुत किए.

आवश्यक दिशा-निर्देश

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर गंभीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए कई मामलों का ऑन-द-स्पॉट निराकरण किया. शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई एवं समयबद्ध निष्पादन हेतु संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को अग्रसारित करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के निष्पादन में संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता बनाए रखते हुए पात्र आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें.

AlsoRead:सरायकेला में SIR-2026 को लेकर राजनीतिक दलों के साथ बैठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *