Click Here
Click Here
Click Here

Saraikela: पति की हत्या के आरोप में पत्नी समेत चार गिरफ्तार, खून से सना ‘फरसा’ और स्कूटी बरामद

Kharsawan: जिले के खरसावाँ पुलिस ने कांटाडीह गांव में हुई बाया सरदार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक की...

Kharsawan: जिले के खरसावाँ पुलिस ने कांटाडीह गांव में हुई बाया सरदार हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वारदात में इस्तेमाल खून से सना ‘फरसा’ और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद कर ली गई है.

विशेष टीम बनाकर की गई त्वरित कार्रवाई

मंगलवार को सरायकेला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आवेदक सुखराम सरदार, निवासी कांटाडीह, के लिखित आवेदन पर खरसावाँ थाना में कांड संख्या 38/26 दर्ज किया गया था. आरोप था कि सुनीता सरदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर अपने पति बाया सरदार (41 वर्ष) की हत्या कर दी है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

मामला दर्ज होते ही पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. टीम ने मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर त्वरित कार्रवाई की.

अवैध संबंध के चलते रची गई हत्या की साजिश

जांच में पता चला कि पत्नी सुनीता सरदार का गांव के ही एक युवक से अवैध संबंध था. पति बाया सरदार इसका विरोध करता था. इसी कारण पत्नी ने प्रेमी और उसके दो साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची. बीते शुक्रवार रात सोए अवस्था में फरसा से काटकर बाया की हत्या कर दी गई और शव को गांव से दूर फेंक दिया गया.

ALSO READ: पलामू में लगातार बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट ने जताई चिंता

चारों आरोपी गिरफ्तार, हथियार और स्कूटी बरामद

पुलिस ने घेराबंदी कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार अभियुक्तों में:

  1. सुनीता सरदार, 35 वर्ष, पत्नी मृतक, निवासी कांटाडीह
  2. रामू मुंडा, 28 वर्ष, निवासी कांटाडीह
  3. सुनील सरदार, 30 वर्ष, निवासी कांटाडीह
  4. मंगल सिंह मुंडा, 32 वर्ष, निवासी बड़ाबांबो

आरोपियों की निशानदेही पर खून से सना फरसा, घटना में प्रयुक्त TVS जुपिटर स्कूटी और मृतक का मोबाइल बरामद किया गया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. SDPO ने बताया कि टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *