सरायकेला: सड़क और हर घर नल जल योजना को लेकर JLKM ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Sraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने गुरुवार को उपायुक्त को दो जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन...

JLKM

Sraikela: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने गुरुवार को उपायुक्त को दो जनहित के मुद्दों पर ज्ञापन सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की. पहले ज्ञापन में ईचागढ़ प्रखंड के सिदडीह से आमड़ा तक जाने वाली सड़क की बदहाल स्थिति का मामला उठाया गया. ज्ञापन में कहा गया कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है. यह सड़क सिदडीह, आमड़ा सहित आसपास के हजारों ग्रामीणों का मुख्य संपर्क मार्ग है. वर्षा ऋतु को देखते हुए तत्काल चलने योग्य मरम्मत और स्थायी निर्माण की मांग की गई है.

मूलभूत सुविधाएं जनता का अधिकार

दूसरे ज्ञापन में आमड़ा गांव में हर घर जल योजना के तहत 2019 में बनी जलमीनार को अब तक शुरू नहीं किए जाने का मुद्दा उठाया गया. कहा गया कि करोड़ों रुपये खर्च कर बनी यह योजना वर्षों से बंद पड़ी है. निर्माण पूरा होने के बावजूद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल रहा है, जिससे लोगों में निराशा है. JLKM के जिला अध्यक्ष दीपक महतो ने उपायुक्त से दोनों मामलों की उच्चस्तरीय जांच कर त्वरित कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने कहा कि सड़क और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं जनता का अधिकार हैं. प्रशासन को शीघ्र समाधान निकालना चाहिए ताकि हजारों ग्रामीणों को राहत मिल सके.

AlsoRead:ब्यूरोक्रेशी में छाया झारखंड का दबदबा, दूसरे राज्यों की ब्यूरोक्रेसी के शिखर पर पहुंचे राज्य के होनहार लाल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *