Click Here
Click Here

सरायकेला/खूंटी : इंदवन जंगल मे पुलिस-PLFI में मुठभेड़, मोस्ट वांटेड श्रवण दास पैर में लगी गोली, 6 उग्रवादी गिरफ्तार

5 हथियार, 29 कारतूस और डायरी बरामद जब्त डायरी में ठेकेदारों के नंबर, नेटवर्क ध्वस्त करने में होगा मददगार: एसपी ऋषभ गर्ग...

  • 5 हथियार, 29 कारतूस और डायरी बरामद
  • जब्त डायरी में ठेकेदारों के नंबर, नेटवर्क ध्वस्त करने में होगा मददगार: एसपी ऋषभ गर्ग

Saraikela/Khunti: खूंटी जिले के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के डहकेला-इंदवन जंगल में शनिवार देर रात पुलिस और पीएलएफआई उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ हुई. मुठभेड़ में पीएलएफआई का सक्रिय सदस्य और मोस्ट वांटेड उग्रवादी श्रवण दास पैर में गोली लगने से घायल हो गया. बेहतर इलाज के लिए उसे रांची स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है.

हथियार छीनकर भागने की कोशिश

खूंटी के पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने बताया कि शनिवार रात रनिया क्षेत्र से पीएलएफआई से जुड़े सात उग्रवादियों को हिरासत में लिया गया था. पूछताछ में श्रवण दास ने इंदवन जंगल में हथियार छिपाने की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस टीम ने उसे हथियार बरामदगी के लिए जंगल ले गई. जंगल पहुंचते ही श्रवण दास ने एक पुलिस पदाधिकारी एसआई से पिस्टल छीन ली और फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया.

add1

यह भी पढ़ें: रांची: हीरो बनाने का झांसा देकर 46 लाख की ठगी, दिल्ली के फिल्मी गिरोह पर रांची में केस

6 उग्रवादी गिरफ्तार, डायरी बरामद

पुलिस ने इस अभियान में संगठन से जुड़े अन्य छह उग्रवादियों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में सामू डोडराय, सुदर्शन सोय, सलीम बोदरा, उमर खान उर्फ नील खान, विष्णु मांझी और हर्षित गुड़िया शामिल हैं. छापेमारी में पुलिस ने अब तक 4-5 छोटे हथियार, 29 कारतूस, पीएलएफआई के पर्चे और संगठन की एक महत्वपूर्ण डायरी बरामद की है. एसपी के मुताबिक, डायरी में क्षेत्र के कई ठेकेदारों के मोबाइल नंबर और संगठन की भावी गतिविधियों की जानकारी दर्ज है. पुलिस का मानना है कि यह डायरी संगठन के नेटवर्क को ध्वस्त करने में अहम साबित होगी. पुलिस के अनुसार श्रवण दास के खिलाफ रेलवे निर्माण स्थलों पर गोलीबारी, आगजनी और रंगदारी वसूली सहित कई गंभीर मामले दर्ज हैं. वह लंबे समय से पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में था.

यह भी पढ़ें: पलामू: छतरपुर विधानसभा में विकास की बड़ी सौगात, सांसद और वित्त मंत्री ने किया 22 करोड़ की सड़कों का शिलान्यास

सर्च अभियान जारी, सुरक्षा कड़ी

फिलहाल इंदवन जंगल और आसपास के क्षेत्रों में व्यापक सर्च अभियान चल रहा है. पुलिस छिपाए गए अन्य हथियारों की बरामदगी और फरार उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चला रही है. घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *