Saraikela: चांडिल डैम रोड स्थित डाकघर के समक्ष नए विजन सेंटर का आज शुभारंभ किया गया. सेंटर का उद्घाटन पूर्व चांडिल पुलिस निरीक्षक नरेश सहाय ने फीता काट कर किया. इस अवसर पर चांडिल के सैकड़ों गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे. इस दौरान सारदा नेत्रालय एंड मैटरनिटी ने यह घोषणा करते हुए प्रसन्नता व्यक्त की, कि उनका नया विजन सेंटर अब चांडिल में प्रारंभ हो चुका है. सेंटर में दो प्रमुख नेत्र विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे. इनमें डॉ. नितिन जी धीरा, जो ग्लूकोमा और मोतियाबिंद विशेषज्ञ हैं और एल.वी. प्रसाद आई इंस्टीट्यूट, हैदराबाद से जुड़े रहे हैं और दूसरे डॉ. नितिश आर. भारद्वाज, कॉर्निया एवं मोतियाबिंद विशेषज्ञ, जो श्री गणपति नेत्रालय, जालना से हैं शामिल हैं. दोनों डॉक्टर सप्ताह में छह दिन, सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चांडिल विजन सेंटर में मरीजों की जांच करेंगे और परामर्श देंगे.
बच्चों के मोबाइल उपयोग को लेकर डॉ. धीरा ने दी सलाह
वहीं, उद्घाटन समारोह के दौरान डॉ. नितिन जी धीरा ने माता-पिता और विद्यालयों के लिए सलाह दी, कि बच्चे मोबाइल का बार-बार उपयोग न करें. उन्होंने कहा कि यदि बच्चे लगातार मोबाइल देखते हैं, तो आने वाले दिनों में उन्हें चश्मे की आवश्यकता और आंखों की परेशानियां हो सकती हैं.
डॉ. नितिश आर. भारद्वाज ने ग्रामीण जनता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों के लिए शहरों में जा कर इलाज कराना मुश्किल होता है, इसलिए वे गांव में आकर नेत्र रोगियों का इलाज करेंगे, ताकि स्थानीय स्तर पर बेहतर सेवा मिल सके.
यह भी पढ़ें: सरायकेला: तिरुलडीह थाना में मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील


