सरायकेला : कपाली फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी अशफाक उर्फ बल्लू गिरफ्तार, पुरुलिया से दबोचा गया

Seraikela : खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता...

Seraikela : खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र के इस्लामनगर में जमीन विवाद से जुड़े फायरिंग मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया रोड स्थित बड़ा बाजार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया. शुक्रवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. चांडिल अनुमंडल मुख्यालय में एसडीपीओ शिव प्रकाश कुमार ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि गत 02 जून को कपाली ओपी अंतर्गत इस्लामनगर में जमीन संबंधी कार्य करा रहे अफसर नवाज पर जान मारने की नीयत से गोली चलाने की घटना हुई थी. घटना के बाद अफसर नवाज के फर्दबयान के आधार पर चांडिल (कपाली ओपी) में प्राथमिकी दर्ज किया गया था. मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की.

मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू गिरफ्तार; तकनीकी साक्ष्यों से पुलिस ने दबोचा आरोपी

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी निधि द्विवेदी के निर्देश पर विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, भौतिक साक्ष्यों और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशफाक अहमद उर्फ बल्लू को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी इस्लामनगर, कपाली का रहने वाला है और उसका पूर्व से भी आपराधिक इतिहास रहा है. उसके विरुद्ध वर्ष 2022 में कपाली ओपी में हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज हो चुका है. इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी धीरंजन कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह, अनुसंधानकर्ता हीरालाल मुंडू, टाइगर मोबाइल के जवान बिपुल कुमार तिवारी एवं दस्तगीर आलम तथा तकनीकी शाखा, सरायकेला-खरसावां के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई आगे जारी रहेगी.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *