रांची में मौसम का बदला मिजाज: आज गरज-चमक के साथ बारिश के आसार, अगले 5 दिन सतर्क रहने की सलाह

Ranchi: समेत पूरे झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को अब राहत...

Seraikela weather
आंधी-तूफान के साथ मूसलाधार बारिश

Ranchi: समेत पूरे झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलने लगी है. मौसम विभाग के अनुसार आज राजधानी रांची में दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. कुछ स्थानों पर तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिससे मौसम सुहाना बनेगा, लेकिन वज्रपात का खतरा भी बना रहेगा.

कई जिलों में बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के दक्षिणी और मध्य हिस्सों में अगले कुछ दिनों तक मौसम सक्रिय रहेगा. रांची, बोकारो, रामगढ़, खूंटी और आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों और पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचने की सलाह दी है.

तापमान में आई गिरावट

बीते 24 घंटे के दौरान रांची का अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इस दौरान शहर में 21.6 मिमी बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली. दूसरी ओर, डालटनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Also Read: उड़ीसा से लापता 92 लोगों को अब तलाश करेगी झारखंड पुलिस, DGP ने दिया सभी SP को निर्देश

वज्रपात और तेज हवा को लेकर चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 5 जून को राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश, वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. विशेष रूप से रांची, बोकारो, धनबाद और आसपास के इलाकों में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां

अच्छी बात यह है कि मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं. मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले कुछ दिनों में झारखंड में बारिश की गतिविधियां और बढ़ सकती हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी तथा भीषण गर्मी से राहत मिलेगी.

अगले 5 दिनों का हाल

  • 5 जून: गरज-चमक और बारिश की संभावना.
  • 6 जून: बादल छाए रहेंगे, कई स्थानों पर बारिश.
  • 7 जून: तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ वर्षा.
  • 8 जून: रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी.
  • 9 जून: बादल और हल्की बारिश की संभावना.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *