सरायकेला: RIT थाना पुलिस ने बाजार क्षेत्र में चलाया पैदल गश्ती अभियान, लोगों को सुरक्षा का दिलाया भरोसा

Saraikela: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से RIT थाना पुलिस ने बाजार क्षेत्र में विशेष पैदल गश्ती...

RIT police
आमजनों से बात करती पुलिस

Saraikela: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से RIT थाना पुलिस ने बाजार क्षेत्र में विशेष पैदल गश्ती अभियान चलाया. पुलिस ने लोगों से संवाद कर सुरक्षा का भरोसा भी दिलाया. अभियान का नेतृत्व थाना पुलिस पदाधिकारियों ने की. इसमें थाना के पुलिसकर्मी भी शामिल रहे. पैदल गश्ती के दौरान पुलिस टीम ने बाजार क्षेत्र के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया.

लोगों से असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, व्यापारियों और आम लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों की जानकारी ली. इस अभियान को लेकर अधिकारियों ने कहा, कि “हमारा उद्देश्य लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. आम जनता से अपील है, कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्वों की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

RIT थाना पुलिस ने स्पष्ट किया, कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी. पुलिस का कहना है कि आगे भी बाजार और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के गश्ती अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि नागरिक बिना भय के अपने दैनिक कार्य कर सकें.

यह भी पढ़ें: सरायकेला में रथ यात्रा की धूम, नंदीघोष को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, 16 जुलाई से निकलेगा महाप्रभु का रथ 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *