Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला में रथ यात्रा की धूम, नंदीघोष को अंतिम रूप देने में जुटे कारीगर, 16 जुलाई से निकलेगा महाप्रभु का रथ 

Saraikela: सरायकेला नगर में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है. महाप्रभु के भव्य...

Rath Yatra
रथ यात्रा को तैयार करते कारीगर

Saraikela: सरायकेला नगर में इस वर्ष भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा को लेकर उत्साह चरम पर है. महाप्रभु के भव्य ‘नंदीघोष’ रथ को अंतिम रूप देने का काम तेजी से चल रहा है. नगर में साफ-सफाई और मेले की तैयारियां भी जोरों पर हैं. रथ को अलौकिक रूप देने के लिए ओडिशा से विशेष कारीगर बुलाए गए हैं. वे दिन-रात मेहनत कर रथ को भव्यता प्रदान कर रहे हैं. श्री श्री जगन्नाथ सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र महंती उर्फ लीपू मोहंती ने बताया, कि इस बार की रथ यात्रा सांस्कृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध होगी. यात्रा के दौरान ओडिशा नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे. ओडिशा के कलाकार विशेष नृत्य प्रस्तुत करेंगे, जो श्रद्धालुओं का मन मोह लेंगे.

16 जुलाई को मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे भगवान जगन्नाथ 

कार्यक्रम के अनुसार 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ श्रीमंदिर से मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. यात्रा के दौरान भगवान का पहला रात्रि विश्राम गोपाबंधु चौक पर होगा. इसके बाद 17 जुलाई को अगले दिन पुनः शोभा यात्रा के साथ भगवान मौसीबाड़ी पहुंचेंगे. मौसीबाड़ी को पूरी तरह से सजाया जा रहा है और साज-सज्जा का काम अंतिम चरण में है. नगर पंचायत अध्यक्ष सह रथ मेला समिति के अध्यक्ष मनोज चौधरी की देखरेख में आयोजन की तैयारी चल रही है. सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं.

मेले को लेकर भी भारी उत्साह

मेले को लेकर भी भारी उत्साह है. दूर-दराज से आए दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजानी शुरू कर दी हैं. बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों का निर्माण भी तेजी से चल रहा है. स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है, कि “हम लोग हर साल इस दिन का इंतजार करते हैं.  16 जुलाई को नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो जाएगा. नगरवासी इस धार्मिक महाकुंभ के साक्षी बनने के लिए बेसब्री से 16 जुलाई का इंतजार कर रहे हैं.”
प्रशासन का कहना है कि रथ यात्रा और मेले के दौरान यातायात और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो.

यह भी पढ़ें: रांची: शहीद रमेश सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर हॉकी प्रतियोगिता, कुलट्टा ने इचाहातू को 1-0 से हराया

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *