Click Here
Click Here
Click Here

सरायकेला : नीमडीह की बामणी नदी में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Seraikela : नीमडीह थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बामणी नदी में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके...

Seraikela : नीमडीह थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली बामणी नदी में शनिवार को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में नदी किनारे जमा हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार महिला का शव नदी किनारे खून से लथपथ अवस्था में पड़ा हुआ था. शव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. लोगों के बीच यह सवाल चर्चा का विषय बना हुआ है कि आखिर महिला की हत्या किसने की और शव को यहां कौन फेंक गया.

हत्या कर फेंकने की आशंका

घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. हालांकि समाचार लिखे जाने तक मृतका की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में महिला की पहचान और घटना से जुड़े संभावित तथ्यों की जानकारी जुटाने में लगी हुई है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की तैयारी की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है. इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और चर्चा का माहौल बना हुआ है.

WhatsApp Image 2026-06-13 at 2.57.59 PM (1)

Also Read : ATS ने जिस इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े अम्मार यासर को पकड़ा, उसकी बेल राजस्थान कोर्ट से रद्द

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *